फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating of two crore rupees from a villager in the name of selling land

Faridabad News: जमीन बेचने के नाम पर ग्रामीण से दो करोड़ रुपये की ठगी

Sat, 18 May 2024 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 18 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cheating of two crore rupees from a villager in the name of selling land
- जमीन भी नहीं दी, धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव ददसिया में जमीन देने के नाम पर एक ग्रामीण से करोड़ 96 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-91 में रहने वाले संजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समीर व साबिर उसके पिता के पुराने जानकार थे। इनके साथ पहले भी जमीन की खरीद-फरोख्त कराते रहे थे।

दोनों ने उनके पिता से 2019 में उससे संपर्क किया। आरोप है कि उनके जानकार यासिन व आस मोहम्मद की गांव ददसिया में जमीन है। इस जमीन पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पलवली से लोन है। इसके बाद एक करोड़ 78 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हो गया। कुल रकबे की रकम एक करोड़ 91 लाख 35 हजार हुई। आरोपियों को एक करोड़ 96 लाख रुपये देने के बावजूद उन्हें जमीन नहीं दी। पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। पुलिस ने समीर, मोहम्मद साबिर, फरजाना, यासीन, नूर मोहम्मद, मोवीन, सफी मोहम्मद, आस मोहम्मद, जयप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed