फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating of Rs 12.70 lakh on the pretext of profit on investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 12.70 लाख की ठगी

Thu, 26 Dec 2024 10:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:48 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 12.70 lakh on the pretext of profit on investment in stock market
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दिया गया वारदात को अंजाम, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

बल्लभगढ़ सेक्टर-9 के रहने वाले प्रिथु गौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जुलाई 2024 में इन्हें अलंकित लिमिटेड नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में कुल 8 युवक-युवती एडमिन थे। ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश से संबंधित बातें की जाती थी। आरोपियों ने उन्हें एक एप डाउनलोड कराकर लॉगिन करवाया। जिसके बाद अगस्त 2024 में उन्होंने निवेश करना शुरू कर दिया। 5 हजार रुपये रिफंड करके देखा तो रिफंड भी हो रहा था। फिर डील के तहत कंपनी के शेयर पर छूट दी जा रही थी। आरोपियों के बताए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर डील के तहत निवेश किया गया।
विज्ञापन

लेकिन फिर बोले कि आपको आईपीओ अलॉट कर दिया गया है जबकि आईपीओ के लिए अप्लाई ही नहीं किया गया था। फिर निवेश राशि बढ़ाने के लिए कहा तो उन्होंने एक नया बैंक खाता देकर उसमें रुपये जमा करने को कहा। लेकिन यहां शिकायतकर्ता को कुछ शक हुआ और उन्होंने ग्रुप में मौजूद अन्य लोगों से संपर्क कर बात की तो पता चला कि उन नंबरों पर नॉर्मल कॉल नहीं लग रही थी। फिर तुरंत जरूरत बताकर 10 लाख रुपये वापस मांगे गए और दो दिन बाद 35 लाख जमा करने का वायदा किया गया। काफी बातचीत के बाद आरोपियों ने 10 लाख रुपये रिफंड कर दिए। बाद में और रिफंड के लिए कहा तो आरोपी बदसलूकी करने लगे। आरोपियों ने फिर से आईपीओ अलॉट करने का दावा करते हुए 70 लाख जमा करने को कहा। लेकिन रुपये जमा नहीं करने पर आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। 14 अक्टूबर 2024 को शिकायतकर्ता को ग्रुप से भी बाहर कर दिया गया। कुल 12 लाख 70 हजार 114 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed