फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheated of Rs 19 lakh by luring huge profits on investing in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 19 लाख रुपये ठगे

Mon, 24 Jun 2024 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 19 lakh by luring huge profits on investing in stock market
-साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-89 में जालसाजों ने एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफ कमाने का झांसा देकर करीब 19 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-89 स्थित पुरी अमन विला सोसाइटी निवासी अरुण कुमार नवल ने बताया कि छह मार्च को उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राजीव अंबानी बताया। आरोपी ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटे मुनाफे कराने की बात कही। साथ ही इंटरनेशनल इनवेस्टर स्टॉक नामक एक एप को फोन में डाउनलोड करवा कर उसमें खाता खुलवाया। इस एप में और भी निवेशक जुड़े थे। उसमें निवेशकों को मुनाफा होने के संदेश आदि आते थे। वह झांसे में आ गए और आरोपियों के बताए बैंक खाते में कई बार में करीब 19.76 रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने अपने बढ़े हुए पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपी बहाना बनाकर उसे टालते रहे। इस दौरान ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सेंट्रल साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed