फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chaos in BK hospital pharmacy

Faridabad News: बीके अस्पताल की फार्मेसी में अव्यवस्था, दो खिड़कियां बंद

Tue, 26 Aug 2025 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chaos in BK hospital pharmacy
बीके नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
मरीजों को घंटों लंबी कतार में खड़े होकर दवा लेने के लिए इंतजार करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल की फार्मेसी में मंगलवार को अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। फार्मेसी पर चार में से केवल दो खिड़कियों से ही मरीजों को दवाएं दी गईं। बाकी दो खिड़कियां फार्मासिस्टों के भोजन के चलते बंद थीं। इससे मरीजों को घंटों लंबी कतार में खड़े होकर दवा लेने के लिए इंतजार करना पड़ा।

बीके अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन दो से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों के लिए अस्पताल में कुल चार फार्मेसी विंडो बनाई गई हैं, जिनमें से एक वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, दिव्यांगों और अस्पताल कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। मंगलवार को दो खिड़कियां बंद होने के कारण दवा लेने वालों की लंबी कतारें लग गईं। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल नजर आए। फार्मेसी की कतार में खड़ीं संजय कॉलोनी से पहुंचीं रमा ने बताया कि वह काफी देर तक लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन उनका नंबर नहीं आया। इसके बाद उन्हें बिना दवा लिए वापस घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


रमेश का आरोप था कि फार्मासिस्ट दो खिड़कियां बंद कर भोजन कर रहे थे, जबकि भोजन का समय दोपहर दो बजे के बाद निर्धारित है। वहीं, अस्पताल स्टाफ की ओर से अपने परिचितों को फार्मेसी के गेट से ही दवाएं दिलाने की शिकायतें भी सामने आईं, जिससे आम मरीजों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में जब बीके अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं थी। यदि किसी मरीज ने शिकायत की होगी, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed