फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chakka jam in Faridabad in protest against the murder of roadways worker in Ambala

Faridabad News: अंबाला में रोडवेज कर्मी की हत्या के विरोध में फरीदाबाद में चक्का जाम

Tue, 14 Nov 2023 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam in Faridabad in protest against the murder of roadways worker in Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दीपावली के दिन पार्किंग में ड्यूटी दे रही अंबाला डिपो के चालक राजबीर सिंह की हत्या के विरोध में हरियाणा रोडवेज ने चक्का जाम की घोषणा की है। रोडवेज के कर्मियों ने न्याय दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ डिपो से गुजरने वाली पहली बस के साथ चक्का जाम कर दिया गया है। इसको लेकर मंगलवार देर शाम को सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने बैठक की।

सांझा मोर्चा के प्रधान सोनू नागर ने बताया कि चालक राजबीर सिंह की दीपावली के दिन अंबाला डिपो में पार्किंग में ड्यूटी को लगाया हुआ था। ड्यूटी के दौरान करीब पांच आरोपियों ने चालक राजबीर की हत्या कर दी। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अब तक चालक राजबीर के हत्याओं को पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं गया है। उनकी मांग है कि चालक राजबीर के परिवार को शैक्षणिक योग्यता अनुसार उसी स्केल में सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा 50 लाख मुआवजा की मांग रखी। घटना के समय मौजूद जिन पुलिस कर्मचारियों ने ड्यूटी पर होते हुए सहायता नहीं की उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

राजबीर को न्याय दिलाने के लिए बुधवार की रात 12 से चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान जयवीर राठी का कहना उनकी टीम सांझा मोर्चा के साथ मिलकर चक्का जाम में साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
ड्यूटी इंचार्ज मांगे राम का कहना है कि चालक राजबीर को इंसाफ दिलाने के लिए चक्का जाम किया जा रहा है। अगर पुलिस की ओर से हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाता हैए तो रोडवेज के कर्मचारी चक्का जाम नहीं करेंगे। बुधवार को भैया दूज त्योहार की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed