फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CGST team caught a bunch of banned firecrackers the team reached the forest by tractor-trolley

Faridabad: सीजीएसटी टीम ने पकड़ा प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से जंगल पहुंची टीम

Fri, 14 Oct 2022 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 04:26 PM IST
सार

फरीदाबाद की टीम ने पलवल के बघोला स्थित 21 गोदामों पर छापा मारकर प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा बरामद किया है। टीम ने मौके से 50.80 लाख कैश और करोड़ों रुपये के पटाखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
CGST team caught a bunch of banned firecrackers the team reached the forest by tractor-trolley
अवैध पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीजीएसटी एंटी इवेजन टीम को सूचना मिली कि पलवल के बघोला की पटाखे बनाने वाली कंपनी आरपी इंटरप्राइजेज बल्लभगढ़ में बिना चालान के पटाखों की खरीद-बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर अपर आयुक्त अपवंचन राजेश कुमार के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई है।

विज्ञापन

सीजीएसटी एंटी इवेजन टीम को सूचना मिली कि पलवल के बघोला की पटाखे बनाने वाली कंपनी आरपी इंटरप्राइजेज बल्लभगढ़ में बिना चालान के पटाखों की खरीद-बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर अपर आयुक्त अपवंचन राजेश कुमार के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गई है। गांव बघोला में ही कंपनी के 21 गोदाम मिले। इन गोदामों को जंगल-झाड़ियों के बीच बनाया गया है। जहां चारों तरफ केवल झाड़ियां और पानी है। गोदाम तक पहुंचने का रास्ता भी काफी दुर्गम है। चारों तरफ दलदल और पानी भरा मिला। गोदाम के आसपास सांप मिले। सीजीएसटी की टीम ट्रैक्टर से गोदाम तक पहुंची और एक साथ कंपनी के सभी गोदामों पर छापा मारा।

 

गोदाम के अंदर का नाजारा देकर अधिकारी दंग रहे गए। सभी गोदाम पटाखों से भरे मिले। टीम ने सील कर पटाखे जब्त कर लिए। मौके से अधिकारियों ने जीएसटी की बड़े पैमाने पर चोरी करने के शक में कच्ची पर्ची के साथ 50.88 लाख कैश भी जब्त किया है। टीम की कार्रवाई में गोदाम में तैनात कर्मचारी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी पटाखे  बैन
एनजीटी के आदेशों के अनुसार दिवाली पर ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखे चलाने, बेचने और बनाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कंपनी संचालक द्वारा नियमों की अवहेलना की गई। टीम के पास डीआरआई, डीजीजीआई जैसे आधुनिक उपकरण है, जिसकी मदद से ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

पलवल में बारुद के कई कारखाने
पलवल में बारुद बनाने के कई कारखाने हैं। बारुद को देश के कई राज्यों में भेजा जाता है। नोएडा में ट्विन टावरों को ध्वस्त करने में पलवल से बारुद गया था। ऐसे में वहां पर कई कंपनियां बड़े स्तर पर पटाखे बनाती हैं।

सीजीएसटी की एंटी-इविजन शाखा ने "ग्रीन वॉरियर्स" के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। जिसमें पटाखों का एक बड़ा जखीरा और 50.88 लाख की नकदी के साथ कई अहम दस्तावेज शामिल हैं। बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी रोकने में सहायता मिली है।
- राजेश कुमार, अपर आयुक्त, एंटी इवेजन सीजीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed