फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cgrs baithak

सीजीआरएफ की बैठक में 32 मामलों पर हुई सुनवाई

Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
cgrs baithak
फरीदाबाद। बिजली निगम उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक सेक्टर-23 बिजली निगम कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में 32 मामलों पर सुनवाई की गई। इसमें 20 शिकायतें फरीदाबाद और 12 शिकायतें पलवल के उपभोक्ताओं की थी। बैठक में मौके पर 28 शिकायतों को निपटारा कर दिया गया। चार शिकायतकर्ताओं को सबूतों के आभाव में अगले माह की डेट दी गई है। उपभोक्ताओं से की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर फोरम के चेयरमैन संजीव चोपड़ा ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्हें गलत बिलों का 10 दिन में समस्या का समाधान करने का समय दिया गया है। बिजली निगम की बैठक में सबसे अधिक शिकायतें गलत बिल और देरी से बिल भेजने की आईं। फोरम के मेंबर टेक्नीशियन मनोज यादव ने बताया कि अधिकारी समय पर बिल नहीं देते। अंतिम दिन बिल दिया जाता है अगर समय पर नहीं भरा तो जुर्माना अलग से भरना पड़ता है। कई शिकायत कर्ताओं के बिलों पर एमसीओ नहीं चढ़ाया, रिफंड के लिए उन्हें बार-बार परेशान करने और एवरेज बिल भेजने की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई। संबंधित एसडीओ को एवरेज बिलों को ठीक करने के आदेश दिए। चेयरमैन संजीव चोपड़ा ने एसडीओ को लापरवाही बरतने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इस अवसर पर फोरम की सदस्य (अकाउंट) नरेश मेहता सहित अनेक उपभोक्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed