{"_id":"6882431928a5114def077c35","slug":"cet-if-any-technical-flaws-are-found-in-the-question-paper-change-it-immediately-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47805-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : प्रश्न पत्र में तकनीकी खामियां पाई जाती हैं तो तुरंत बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : प्रश्न पत्र में तकनीकी खामियां पाई जाती हैं तो तुरंत बदले
विज्ञापन
26 और 27 जुलाई को 163 केंद्रों पर होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार और रविवार को 163 परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी ग्रुप-सी) आयोजित होगी। इसके लिए विभाग के ओर से एक निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र में तकनीकी खामी मिलने पर उसे बदलने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया है। इसके बाद उसे नहीं बदला जाएगा।
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले रंगीन प्रवेश पत्र दोनों साइड (आगे पीछे) निकलवा लें। ब्लैक एंड वाइट प्रवेश पत्र होने पर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रवेश पत्र पर एक फोटो लगाएं जबकि दूसरा एक समान फोटो अपने साथ रखें, जो फोटो आपने आवेदन फार्म भरने के दौरान अपलोड किया था। दूसरी फोटो अगर प्रवेश पत्र पर लगी होगी तो एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा यानी 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
केंद्र के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
परीक्षा को तीन प्रमुख आधारों पर सुरक्षा, सतर्कता और सुविधा पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में धारा 163 लागू रहेगी और फोटोकॉपी की दुकानें व इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल ऑडिटोरियम में अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण और संदेह निवारण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि पहली बार वन टाइम लॉक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और पेपर लीक की कोई संभावना नहीं रहेगी। पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और फ्लाइंग स्क्वाड की मदद से निगरानी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
फरीदाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीईटी परीक्षा के लिए फरीदाबाद में कुल 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लाखों परीक्षार्थियों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि शहर में यातायात सुचारू बना रहे और परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आम नागरिकों और ऑफिस जाने वालों से अनुरोध किया गया है कि वे शनिवार और रविवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रमुख मार्गों पर सावधानीपूर्वक यात्रा करें, भीड़भाड़ से बचें और परीक्षार्थियों को प्राथमिकता दें। परीक्षा केंद्रों के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित किए गए हैं, वहां वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई होगी। ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 0129-2225999 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण आयोजित कराने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र में पहचान पत्र के रूप में सिर्फ सरकारी दस्तावेज को ले जाने की स्वीकृति होगी। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी