फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CET exam

Faridabad News: सीईटी के लिए जिले में 32 परीक्षा केंद्र, 8 रूटों पर चलेगी स्पेशल शटल बस सेवा

Thu, 24 Jul 2025 04:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
CET exam
सीईटी परीक्षा के लिए जिले में 32 परीक्षा केंद्र, 8 रूटों पर चलेगी स्पेशल शटल बस सेवा
विज्ञापन

-फरीदाबाद व नूंह से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को अगवानपुर ट्रांसपोर्ट नगर से मिलेगी पिक एंड ड्रॉप सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में 26 व 27 जुलाई को होने वाली हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप-सी सीईटी परीक्षा के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर जिले में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। फरीदाबाद और नूंह जिले के परीक्षार्थियों को भी पलवल में परीक्षा देनी है, जिन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष शटल बस सेवा चलाई जाएगी। हरियाणा रोडवेज की बसें इन जिलों से परीक्षार्थियों को लेकर पलवल पहुंचेंगी, जहां अगवानपुर स्थित सेक्टर-21 ट्रांसपोर्ट नगर में बसों का ठहराव तय किया गया है। यहीं से परीक्षार्थियों को आठ अलग-अलग रूटों पर संचालित शटल बसों के माध्यम से उनके परीक्षा केंद्रों तक छोड़ा जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए पिक एंड ड्रॉप सुविधा सुनिश्चित की गई है।

रूट नंबर एक के तहत एनजीएफ कॉलेज, एडवांस्ड एजुकेशन इंस्टीट्यूट, श्रीराम कॉलेज व दिल्ली पब्लिक स्कूल जैसे परीक्षा केंद्रों को शामिल किया गया है। रूट नंबर दो
विज्ञापन

में एमवीएन यूनिवर्सिटी, दिल्ली कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, केसीएम स्कूल और एचजीएम गुरुकुलम स्कूल जैसे केंद्र रखे गए हैं। रूट तीन में
सरस्वती कॉलेज, पीएम श्री राजकीय विद्यालय, सेंट जॉन बैपटिस्ट व सेंट एंथनी कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं।

रूट चार में

स्वामी विवेकानंद स्कूल को कवर किया गया है।

रूट पांच में
जीजीडीएसडी कॉलेज, धर्म पब्लिक स्कूल और बीएन मॉडर्न स्कूल को शामिल किया गया है। रूट छह में जीवन ज्योति ग्लोबल पब्लिक स्कूल, सात में एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, टैगोर स्कूल व एसएनडी स्कूल, जबकि रूट आठ में ग्रीन वैली, बीपीएस व विस्डम वैली ग्लोबल स्कूल को पिक एंड ड्रॉप सुविधा में जोड़ा गया है। सीईटी परीक्षा को लेकर आयोग द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को रंगीन प्रिंट वाला प्रवेश पत्र, आवेदन वाली फोटो, ओरिजिनल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, घड़ी, पेन, आभूषण और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। परीक्षा के लिए पेन आयोग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचने, ओएमआर शीट को न मोड़ने व गलत सामग्री के उपयोग से बचने की हिदायत दी गई है। निर्धारित समय से देरी होने पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed