{"_id":"6abff9bd9b391fc9c80874bf","slug":"census-work-completed-yet-waiting-for-honorarium-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81645-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जनगणना का काम पूरा, फिर भी मानदेय का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जनगणना का काम पूरा, फिर भी मानदेय का इंतजार
विज्ञापन
फरीदाबाद। जनगणना 2027 के प्रथम चरण का काम पूरा होने के बाद भी मानदेय नहीं मिलने से जिले के शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों का कहना है कि मई में भीषण गर्मी के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनगणना का काम पूरा किया था। इसके बावजूद अभी तक मानदेय नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मुद्गल ने बताया कि जिले में शिक्षकों में इसको लेकर नाराजगी है। उनके पास पिछले तीन-चार दिनों से कई शिक्षकों के फोन आ रहे हैं। शिक्षक मानदेय के भुगतान को लेकर जानकारी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने विभाग के निर्देशों के अनुसार समय पर जनगणना का काम पूरा किया था। ऐसे में अब उन्हें भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है।शिक्षकों का कहना है कि जनगणना के दौरान उन्हें घर-घर जाकर डेटा एकत्र करना पड़ा था। गर्मी के बीच किए गए इस कार्य के बाद अब मानदेय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। शिक्षक संघ ने जल्द मानदेय जारी करने की मांग की है। संवाद