{"_id":"67d5ce86b3f568ec200ba044","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-the-citys-biggest-park-equipment-of-the-open-gym-will-be-changed-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39890-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर के सबसे बड़े पार्क में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ओपन जिम के उपकरण बदलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर के सबसे बड़े पार्क में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ओपन जिम के उपकरण बदलेंगे
विज्ञापन
पार्क में हरियाली बरकरार रखने के लिए एचएसवीपी दो ट्यूबवेल की लगाएगा
खराब जिम उपकरणों की जगह लगेंगे आधुनिक फिटनेस उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सबसे बड़े सेक्टर-12 टाउन पार्क में सुबह-शाम घूमने और जॉगिंग के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। साथ ही पार्क में हरियाली बरकरार रखने के लिए दो ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जल्द ही इसके लिए निविदा जारी करेगा।
सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क लगभग 43 एकड़ में फैला हुआ है। सुबह-शाम यहां बड़ी संख्या में शहरवासी टहलने और जॉगिंग करने आते हैं। छुट्टियों में लोग परिवार के साथ पिकनिक के लिए पहुंचते हैं। खूबसूरत पेड़-पौधे पार्क की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं। गर्मियों की दोपहर में शहरवासी यहां के पेड़ों की छांव में आराम करते हैं। प्रत्येक वर्ष गर्मियों में बहुत से पौधे समुचित पानी के अभाव में सूखने भी लगते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आने वाली गर्मियों से पूर्व यहां दो ट्यूबवेल लगाएगा।
इसके अलावा पार्क में किशोरों और युवाओं के लिए ओपन जिम बनी हैं तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले लगे हैं। पिछले काफी समय से पार्क में झूले टूटे पड़े हैं। जिम के उपकरण भी खराब हो गए हैं। पार्क की चहारदीवारी जगह-जगह से टूट गई है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
एचएसवीपी ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की योजना तैयार की है। साथ ही चहारदीवारी ठीक कराई जाएगी, इसके अलावा जिम के उपकरण व झूले बदलवाएगा। इसके अलावा पार्क में हाई-मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। हाई मास्टर लाइट और सीसीटीवी लगने से शहरवासी भोर और शाम के समय बिना डर के पार्क में घूम सकेंगे।
-- -
टाउन पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क है। यहां पर बड़ी तादात में पेड़-पौधे हैं। हरियाली को बरकरार रखने के लिए दो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। साथ ही पार्क में सीसीटीवी भी लगाने की योजना है। - संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी