फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Caught two smugglers from Machhi Market

मच्छी मार्केट से दो तस्करों को पकड़ा, आरोपियों के पास से पुलिस ने एक किलो से ज्यादा गांजा और नकदी बरामद की

Tue, 01 Feb 2022 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Caught two smugglers from Machhi Market
Caught two smugglers from Machhi Market
फरीदाबाद। मच्छी मार्केट में अवैध रूप से गांजा बेचने वाले दो तस्करों को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने एक किलो से ज्यादा गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि सूचना के आधार पर गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को मुजेसर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी हरबीर उत्तर प्रदेश के गांव मिलकपुर जिला सिकंदराबाद और दूसरा आरोपी बृजेश उर्फ फौजी उत्तर प्रदेश के गांव ओबरा जिला आजमगढ़ का रहने वाला है। उनके पास से 1.155 किलोग्राम गांजा पत्ती और 4380 रुपये बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक महिला से गांजा पत्ती खरीदकर लाते हैं। इसके बाद उसको पुड़िया में रखकर बेच देते थे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी 8-9 महीने से गांजा पत्ती बेच रहे हैं। दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। मच्छी मार्केट नशे के सामान की तस्करी का गढ़ माना जाता है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने तस्कर आशीष और मृतक लाला की मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार सहित थाना सदर क्षेत्र चंदावली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओम नगर गुरुग्राम निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को एक सूचना के आधार पर चंदावली पुल से एक पिस्टल और 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। वह पलवल से 19 हजार रुपये में पिस्टल और कारतूस रौब जमाने के लिए लाया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी हत्या की कोशिश के मामले में जेल जा चुका है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed