फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cath lab machine malfunctions, services stalled at the district civil hospital

Faridabad News: कैथ लैब मशीन खराब, जिला नागरिक अस्पताल में ठप पड़ी सेवाएं

Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cath lab machine malfunctions, services stalled at the district civil hospital
कैथ लैब मशीन खराब, जिला नागरिक अस्पताल में ठप पड़ी एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी सेवाएं। जिला नाग
गंभीर मामलों में मरीजों को अन्य सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में कैथ लैब मशीन में आई तकनीकी खराबी के चलते एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी जीवनरक्षक सेवाएं फिलहाल बंद हैं। इससे न केवल सामान्य मरीज बल्कि आपात स्थिति में आने वाले गंभीर हृदय रोगियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में समय पर उपचार न मिलना मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल हार्ट सेंटर में केवल ओपीडी सेवाएं ही जारी रहेंगी। गंभीर मामलों में मरीजों को अन्य सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। कई परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा न मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में महंगे निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत हार्ट सेंटर को हाल ही में दोबारा शुरू किया गया है। 20 मार्च को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इसका उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दौरान दावा किया गया था कि अब मरीजों को आधुनिक तकनीक से लैस कैथ लैब के माध्यम से एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, शुरूआत के कुछ ही दिनों के भीतर कैथ लैब मशीन में तकनीकी खराबी आ जाना व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। यह हार्ट सेंटर पहले भी फरवरी 2018 में शुरू किया गया था, लेकिन अनियमितताओं और प्रबंधन संबंधी शिकायतों के चलते करीब एक साल पहले इसे बंद कर दिया गया था। बाद में नई व्यवस्था के तहत इसे फिर से शुरू किया गया, लेकिन अब फिर से तकनीकी समस्या सामने आने से इसकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है।




हार्ट सेंटर के एचआर प्रमुख मनदीप ने बताया कि कैथ लैब मशीन की खराबी को जल्द से जल्द ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मशीन के दुरुस्त होते ही एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मशीन को ठीक होने में कितना समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed