फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Casino was running in front of Police Commissioner Office

पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने ही चल रहा था कसीनो

Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Casino was running in front of Police Commissioner Office
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने सेक्टर-21 स्थित पार्क प्लाजा होटल में छापा मारकर वहां चल रहे एक कसीनो का भंडाफोड़ किया। यह होटल पुलिस आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। यह काफी आश्चर्यजनक है कि जिले के सबसे बड़े पुलिस आयुक्त कार्यालय व निवास स्थान के ठीक सामने बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक इस होटल में बने जिम में पुलिस के बड़े अधिकारी कसरत भी करने जाते हैं। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी सहित 8 को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 लाख 72 हजार रुपये कीमत के 972 कसीनो चिप, 40600 नकद रुपये, 104 ताश के पत्ते व 3 टोकन सेफ (ब्रीफकेस) बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सरबजीत, नासिर खान, तरुण, महक, दिनेश, जितेंद्र, नवीन और कमल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी विमल राय को सूचना मिली थी कि होटल में जुआ चल रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रात छापा मारकर कसीनो खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी सरबजीत ने बताया कि वह होटल किराये पर लेकर कसीनो खिलाता है।
विज्ञापन

हर रोज अलग-अलग जगह का चुनाव
गुड़गांव-दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के कई लोग जुआ खेलने आते हैं। वह जुआ खेलने वाले को खेल शुरू होने से पहले ही बोली के हिसाब से चिप (टोकन) बिकवा देता है, जिनकी कीमत 1000 रुपये होती है। खेलते समय सभी खिलाड़ी अपने टोकन को लेकर गेम खेलते हैं और टोकन हार जाने या जीत जाने पर उसी दिन ही उसका हिसाब कर दिया जाता है। हर बार अलग-अलग फ़ार्म हाउस, होटल का कमरा इत्यादि बुक करवाया जाता था ताकि पुलिस को इस काम की भनक न लग सके। इसके लिए हर रोज अलग अलग जगह का चुनाव किया जाता था जिसकी लोकेशन खिलाड़ियों के पास व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दी जाती थी। आरोपी सरबजीत सिंह, नासिर खान, तरुण व जितेंद्र फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र और दिनेश, नवीन व कमल गुरुग्राम व आरोपी महक राज दिल्ली का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed