{"_id":"69bfe92f5c049480e70d2fea","slug":"cashless-ticket-facility-will-start-soon-in-ballabhgarh-bus-depot-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65593-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ बस डिपो में जल्द शुरू होगी कैशलेस टिकट सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ बस डिपो में जल्द शुरू होगी कैशलेस टिकट सुविधा
विज्ञापन
छुट्टे पैसे की समस्या से मिलेगी निजात, टिकटिंग प्रक्रिया होगी पारदर्शी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कैशलेस टिकट प्रणाली शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्री नकद के बजाय डिजिटल माध्यमों, विशेष रूप से यूपीआई के जरिये टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इससे यात्रियों को छुट्टे पैसे की समस्या और काफी देर तक टिकट के लिए खड़े रहने से राहत मिलेगी। साथ ही टिकटिंग प्रक्रिया भी अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी।
परिवहन विभाग के अनुसार, इस योजना को लेकर अभी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा। विभाग का मानना है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कदम काफी अहम साबित होगा। इस सुविधा के लागू होने के बाद कंडक्टरों को भी डिजिटल मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे आसानी से टिकट जारी कर सकें। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह व्यवस्था अन्य डिपो में भी लागू की जाएगी, जिससे प्रदेशभर के यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। बल्लभगढ़ बस डिपो महाप्रबंधक जीएम शिखा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कैशलेस टिकट प्रणाली जल्द लागू की जाएगी। संवाद