फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cash and jewellery stolen after breaking into house lock

Faridabad News: घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

Sun, 31 May 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen after breaking into house lock
कांवरा कलां गांव में चोरों ने दिन दहाड़े दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

महिला के पहुंचने पर छत के रास्ते भागा चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र के कांवरा कलां स्थित एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के उत्तराखंड जाने के दौरान चोर घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। संजय आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मई को माता-पिता, भाई और भाभी के साथ उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव में पूजा के लिए गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी भावना घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। आवाज लगाने पर एक व्यक्ति घर के अंदर से निकलकर छत के रास्ते भाग गया।


इसके बाद पड़ोसियों की मदद से घर का गेट खोला गया। अंदर अलमारियों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में भाई भारत भूषण की अलमारी से करीब 42 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण गायब मिले। वहीं पिता तारा चंद की अलमारी से 52 हजार रुपये चोरी पाए गए। सूचना पर पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके का निरीक्षण किया। बाद में शिकायत मिलने पर भूपानी थाना पुलिस ने 29 मई को चोरी और घर में घुसपैठ की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed