{"_id":"689e2a8e9aa5a4c5ca02ae3e","slug":"case-registered-again-security-guard-faridabad-news-c-25-1-mwt1003-105532-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डाॅक्टरों से मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज, डाक्टरों ने रद्द की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डाॅक्टरों से मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज, डाक्टरों ने रद्द की हड़ताल
विज्ञापन
- डाक्टर एसोसिएशन की चेतावनी के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गार्ड निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों द्वारा डाक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं घटना के दौरान ड्यूटी से नदारद गार्ड पर भी कॉलेज प्रशासन ने कार्यवाही की है। दोनों मांग पूरी होने पर रेजीडेंट डॉक्टरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। हड़ताल न होने से मेडिकल प्रशासन के साथ-साथ मरीजों ने भी राहत की सांस ली। डाक्टरों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो डाक्टर हड़ताल पर जाएंगे और आपातकाल सेवााएं भी बंद करेंगे।
बता दें कि फिरोजपुर झिरका का डेंगू से पीड़ित एक बच्चा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसका नाम आसान था, डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर मां-बाप को कुछ नहीं खिलाने के लिए कहा। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मनदीप अन्य मरीजों को देखने के लिए राउंड पर गए तो परिजनों ने बच्चे को कुछ खिला दिया। बताया जा रहा है कि खाना बच्चे की सांस की नली में चला गया। जैसे ही डाक्टर को इस बारे में पता चला तो वो भागकर आया और उसने बच्चे को बचाने के लिए सीपीआर दी, लेकिन बच्चा नहीं बचा। इस पर गुस्साएं परिजनों ने कुछ लोगों को इकट्ठा किया और डाक्टर के साथ मारपीट की तथा अन्य स्टाफ के साथ ही बदतमीजी की।
एसोसिएशन की मांग है कि मारपीट के दौरान जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह वहां नहीं था, जिसके कारण यह घटना घटी, ऐसे गार्ड पर कार्यवाही के साथ-साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। पुलिस प्रशासन ने मारपीट के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा गार्ड को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-डाॅ. मुकेश कुमार, निदेशक शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज।