फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case on depot operator for keeping more ration than stock

Faridabad News: स्टॉक से ज्यादा राशन रखने पर डिपो संचालक पर केस

Sat, 27 May 2023 10:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 27 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Case on depot operator for keeping more ration than stock
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भारत कॉलोनी में छापा मारकर किया खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भारत कॉलोनी राशन डिपो पर छापा मारकर राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया है। टीम को सूचना मिली थी कि डिपो धारक देवेंद्र कुमार सरकारी राशन की कालाबाजारी करता है। उप निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
25 मई को एएसआई शिव कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अंकित हुडा ने राशन डिपो का निरीक्षण किया। मौका पर राशन डिपो केंद्र पर ताला लगा मिला। केंद्र पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो नवल नामक युवक ने उठाया और कहा कि चाबी उसके पास ही है। टीम ने नोटिस चिपकाने के बाद डिपो पर खाद्य आपूर्ति विभाग का ताला लगाकर सील कर दिया।
विज्ञापन

अगले दिन जिला खाद्य आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले नियंत्रक फरीदाबाद कार्यालय से अधिकारी अंजू बाला, अंकित हुड्डा, सतबीर सिंह की टीम राशन डिपो का निरीक्षण करने पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया जब भी राशन लेने आते हैं, नवल सिंह द्वारा ही राशन वितरित किया जाता है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार देवेंदर सिंह डिपो धारक है। राशन डिपो पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार केवल 54 किलोग्राम चीनी मौजूद होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो स्टॉक में 10 कट्टे चीनी और 494 कट्टे गेंहू के मिले। निरीक्षण अनुसार डिपो धारक का रिकॉर्ड मिलान करने व पूछताछ पर पाया गया राशन डिपो धारक देवेंदर व उसके सहयोगी नवल मिलीभगत करके सरकारी राशन का वितरण असल कार्ड धारकों को ना करके मशीन में कार्ड धारकों का अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed