{"_id":"6a16fa65aa12109ae10bbc68","slug":"case-filed-against-three-people-for-burning-garbage-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70951-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कबाड़ जलाने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कबाड़ जलाने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और प्रदूषण फैलाने के मामले में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत पर थाना मुजेसर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि अवैध रूप से कबाड़ और वेस्ट स्क्रैप कचरा जलाया जा रहा था।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बल्लभगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार, उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव गौछी के पास खुले में कबाड़ और कचरा जलाया जा रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाके में धुआं फैल रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता पुनीत पाठक ने देखा कि जीवन नगर पार्ट-2, गौछी में तालाब और कबाड़ गोदाम के पास स्थित मैदान में अवैध रूप से भारी मात्रा में वेस्ट स्क्रैप जलाया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार, आरोपियों की पहचान गौछी निवासी भरंतलाल, चरण सिंह और जीत राम के रूप में हुई है। मुजेसर थाना पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ धारा 223(ए), 280 बीएनएस और 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।