पोहा खिलाकर मालिक करना चाहता था पाप: महिला बोली- ऑफिस बुलाकर परोसी प्लेट, फिर कपड़े उतार सामने हो गया खड़ा
छेड़छाड़ करने पर महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद वह अपने घर चली गई। बाद में उसने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। परिवार वाले उसे सेक्टर-आठ थाना ले गए और पुलिस को शिकायत दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के वाईएमसीए चौक पर स्थित कंपनी के मालिक ने एक महिला कर्मी को पोहा में नशीला पदार्थ खिला कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की है। थाना सेक्टर-आठ पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
मुझे और सहेली को बुलाया था ऑफिस
महिला ने बताया कि चार जुलाई को उनके मालिक ने उसे और उसकी सहेली को अपने कार्यालय में बुलाया। उसके बाद उन्होंने दोनों को अलग अगल प्लेट में पोहा खाने के लिए दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि वह एक प्लेट में खा लेंगी। दोनों ने पोहा खाया लेकिन उनके पोहे में कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था।
पोहा खिलाकर करने लगा छेड़छाड़
जिसके बाद आरोपी मालिक ने सहेली से कहा कि उनको महिला से कुछ काम है इसलिए वह अपने कार्यालय में ऊपर जाकर काम करें। जिसके बाद उसकी सहेली चली गई। उसके बाद मालिक उनसे छेड़छाड़ करने लगा और कपड़े उतार कर सामने खड़ा हो गया।
परिवार वाले लड़की को लेकर पहुंचे थाने
इस पर उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद वह अपने घर चली गई। बाद में उसने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। परिवार वाले उसे सेक्टर-आठ थाना ले गए और पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।