{"_id":"68c0780ba3572b42ee05df18","slug":"case-filed-against-five-people-including-rwas-deputy-chief-for-beating-up-dog-lovers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51026-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डॉग लवर्स की पिटाई के मामले में आरडब्ल्यूए के उप प्रधान सहित पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डॉग लवर्स की पिटाई के मामले में आरडब्ल्यूए के उप प्रधान सहित पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में डॉग लवर्स की पिटाई के मामले में पुलिस ने आरडब्ल्यूए के उप प्रधान, महिला बाउंसर समेत पांच नामजद लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले महिला बाउंसर पूनम ने डॉग लवर्स और उनके मेहमान पर धारदार चीज से हमलाकर घायल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। महिला बाउंसर की ओर से की गई पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सेक्टर 17 निवासी विपुल चौहान ने बताया कि वह और उनकी पत्नी त्रिवेणी पशुओं की देखभाल करती हैं। उनकी ओर से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। उसमें प्रिंसेस पार्क सोसाइटी ग्रेटर फरीदाबाद की रहने वाली दिव्या नायर भी जुड़ी हुई हैं। दिव्या कई दिनों से ग्रुप में सूचना दे रही थीं कि उनको कुत्तों को खाना खिलाने से रोका जा रहा है। साथ ही, उनके साथ मारपीट की जा रही है। उसको लेकर पहले से ही खेड़ीपुल थाने में दर्ज करवाई हुई है। 6 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे विपुल चौहान पत्नी के साथ दिव्या की सोसाइटी में पहुंचे। जहां दिव्या से बात करके सोसाइटी के रजिस्टर में अपनी एंट्री करवाई।
आरोप है कि वह मामले को सुलझाने के लिए सोसाइटी में जाकर बात कर रहे थे लेकिन बाउंसरों ने उनकी पत्नी त्रिवेणी को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। महिला बाउंसर पूनम दिव्या व उनके पीछे रॉड से मारने के लिए पड़ गईं। जब पूनम को रोका तो बाउंसर ने उनके सिर पर हमला कर दिया। वह एक दम से पीछे हुए तो रॉड उनके नाक पर जाकर लगी। उसके बाद उनकी पत्नी पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
तभी सोसाइटी का उप प्रधान रमणीक चहल, सिक्योरिटी प्रधान प्रदीप, संजीव, सलमान व इनके साथ अन्य बीस बाउंसर आ गए। रमणीक चहल ने आते ही हंगामा करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि रमणीक और उसके साथ मौजूद लोगों ने उनको दोनों को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोप है कि रमणीक के साथ मौजूद प्रदीप, संजीव व सलमान ने उनकी पत्नी त्रिवेणी को पकड़ लिया और उसके साथ बदतमीजी कर अश्लील हरकतें करने लगे। आरोपी प्रदीप ने उनके हाथ से अंगूठी निकाल ली।
वर्जन
शिकायत के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवाद कुत्तों को खाना खिलाने काे लेकर है। दोनों पक्षाें के आरोपों की जांच की जा रही है।
यशपाल, पुलिस प्रवक्ता