फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against District President of Mahila Congress, accused of indecency with lawyers

Faridabad News: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज, वकीलों से अभद्रता का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Case filed against District President of Mahila Congress, accused of indecency with lawyers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित बार रूम में अधिवक्ताओं के साथ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना सेंट्रल पुलिस ने महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा के खिलाफ बुधवार देररात केस दर्ज किया है।
अधिवक्ता पराग शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को सेक्टर-12 स्थित बार के प्रधान रूम में दोपहर को कुछ अधिवक्ता बैठे हुए थे। उसी दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा आईं और उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। जब अन्य अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया तो उस समय वहां बैठीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सदस्य एवं अधिवक्ता पराग शर्मा ने मध्यस्थता कराने की कोशिश की। इस पर जया शर्मा ने उल्टा उन पर हमला बोल दिया और उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ताओं के बीच-बचाव करने पर मामला बड़ी मुश्किल से शांत हुआ। शिकायतकर्ता पराग शर्मा ने कहा कि जया शर्मा एक आपराधिक प्रवृत्ति की महिला हैं, जो पहले भी जेल जा चुकी हैं। इस प्रकार से अधिवक्ताओं की मौजूदगी में उन पर हमला उनकी प्रवृत्ति को दर्शाता है। जया शर्मा ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। पॉक्सो एक्ट के एक मामले की फाइल लेने वह पराग शर्मा के पास गई थीं लेकिन उन्होंने फाइल नहीं दी और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

22 जुलाई को सेक्टर-16 महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत तीन नाबालिग छात्रों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि इस मामले में की गई महिला अधिवक्ता ने मामले में रुचि नहीं दिखाई और समझौता कराने का दबाव बनाया। इस बात से पदाधिकारी जया शर्मा सहमत नहीं हुईं। वह वकील बदलना चाहती थीं। आरोप है कि इसी संंबंध में वह बार रूम में पराग शर्मा से बात करने गईं और फाइल व वकील से फीस वापस दिलाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और हाथापाई हो गई। इस मामले के बाद से जया तनाव में थीं, इसलिए नींद की गोलियां खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब जया की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed