फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case filed against colleague for killing himself by jumping into the canal

Faridabad News: नहर में कूदकर जान देने के मामले में सहकर्मी पर केस दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 10:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 27 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Case filed against colleague for killing himself by jumping into the canal
- मृतक की मां ने लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। युवक के नहर में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर सहकर्मी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर 8 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर 3 निवासी शारदा देवी ने बताया कि वह बेटे विजय के साथ किराए के मकान में रहती हैं। 24 जून को बेटा विजय लेबर चौक से लंबू नाम के व्यक्ति के साथ काम पर गया था। शाम का काम खत्म होने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है लंबू ने विजय के साथ मारपीट भी की थी। घर आने पर विजय ने मां को घटना की जानकारी दी। 26 जून को विजय काम पर जाने लगा तो मां ने उसे बाहर जाने को मना कर दिया। विजय सुबह करीब 9 बजे काम पर गया और दोपहर ढाई बजे वापस आ गया। उसके सिर से खून निकल रहा था। विजय ने बताया कि उसके सिर पर मिर्गी नाम के युवक ने पत्थर मारा है। वह परेशान है और मरने जा रहा है। विजय के घर से बाहर निकलने पर मां उसे ढूंढने चल दी। सिही पुल पर पता लगा कि बेटा विजय नहर में कूद गया है। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने विजय के शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने सहकर्मी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed