{"_id":"685eeeb0ebe1831847095480","slug":"case-filed-against-12-people-who-attacked-a-social-worker-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46131-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सामाजिक कार्यकर्ता के ऊपर हमला करने वाले 12 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सामाजिक कार्यकर्ता के ऊपर हमला करने वाले 12 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर को जमीन विवाद को लेकर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सामाजिक कार्यकर्ता के ऊपर लाठी डंडे के साथ हथौड़े से हमला किया था। थाना सदर पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार अभी घायल को होश नहीं आया है। अभी पुलिस की ओर से कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुमेर सिंह नागर के बेटे नितिन नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है। इसके बावजूद गांव में रहने वाले नागेंद्र नागर उर्फ नग्गी, सुंदर नागर, वरुण, सुमित, सचिन, सागर, पवन, भगत, योगेश उर्फ डीजल ने लाठी डंडे से हमला कर दिया । इस दौरान आरोपियों ने हथौड़े से पैर पर हमला किया । उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उनके बेटे नितिन ने बताया कि उनके पिता तिगांव में एक आत्महत्या पीड़ित का समर्थन कर रहे थे। जिसमें जयकिशन वर्मा, मोहित वर्मा और रोहित वर्मा शामिल हैं। सभी आरोपी शिकायतकर्ता पर अपनी बात मनवाने का दबाव बना रहे थे। जिसका उनके पिता सुमेर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता होने के चलते विरोध करते थे। आरोप है कि इसी कारण उन्हें इन लोगों से भी लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है । पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।