फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case against five including two doctors for assaulting an ambulance driver

एम्बुलेंस चालक से मारपीट में दो डॉक्टर सहित पांच पर केस

Sun, 07 Aug 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case against five including two doctors for assaulting an ambulance driver
बल्लभगढ़। एक एंबुलेंस चालक से मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता त्रिलोक सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सिद्धी विनायक अस्पताल में एंबुलेंस चालक की नौकरी करता है। एक अगस्त करीब 11 बजे उसके पास अस्पताल प्रबंधक देव का फोन आया। उसने कहा घर का काम खत्म करके ड्यूटी पर आ जाना। त्रिलोक का ड्यूटी का समय रात 8 बजे से शुरू था। वह शाम करीब 6.30 बजे अस्पताल पहुंच गया। इस बात पर उसकी दूसरे चालक सादिल से बहस हो गई। आरोप है कि नितिन गौतम, रवि भाटी, अवधेश कुमार, डॉ उमेश भाटी व एक अन्य डॉक्टर ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ले गए। यहां एक कमरे में सभी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर उसका मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed