{"_id":"67a502750943e2a592001c34","slug":"car-saved-from-falling-into-open-drain-fir-lodged-against-municipal-corporation-officials-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37716-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खुले नाले में गिरने से बची कार, नगर निगम के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खुले नाले में गिरने से बची कार, नगर निगम के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
कार सवार ने आरोप लगाया कि नाले की बनावट ठीक नहीं है, पहले भी हो चुका है हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया में सड़क किनारे खुले नाले में गिरने से एक कार बुधवार शाम बाल-बाल बच गई। कार सवार ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि यहां नाले की अव्यवस्थित बनावट है। यदि उनकी कार थोड़ी स्पीड में होती तो नाले में गिर जाती। नवंबर महीने में भी इसी तरह एक कार यहां गिर गई थी। नगर निगम अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कार सवार की शिकायत पर पल्ला थाने में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 270, 285 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस नगर निगम को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों के नाम पता कर उन पर कार्रवाई करेगी।
तिलपत गांव से पुराना पल्ला पुल की ओर जाते समय आगरा फास्ट फूड चौक के पास ये नाला है। पल्ला निवासी कमल सिंह तंवर ने मामले में पल्ला थाने में शिकायत दी है। इनका कहना है कि आगरा फास्ट फूड चौक के पास खुले नाले की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बुधवार 5 फरवरी को शाम के समय जब कमल सिंह अपनी कार लेकर जा रहे थे तो खुले नाले की अव्यवस्थित बनावट के कारण नाला दिखाई नहीं दिया। जिस कारण इनकी कार नाले में गिरते गिरते बच गई।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इसी नाले में एक अन्य कार भी नवंबर महीने में गिर गई थी। आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारियों को इस नाले की रोड इंजीनियरिंग डिफेक्ट के बारे में कई बार बताया गया है। लेकिन उनको लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। जबकि इस चौक पर खुले व अव्यवस्थित नाले के कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है। आम जनता को नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण अनावश्यक रूप से परेशानी पैदा होती है। मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।