फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car fell into Gochi drain due to absence of grill

Faridabad News: ग्रिल नहीं होने के कारण गोछी ड्रेन में गिरी कार

Sat, 30 Aug 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Car fell into Gochi drain due to absence of grill
तीन दोस्तों की मौत के लिए लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 22 में ग्रिल नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार देर रात एक कार गोछी ड्रेन में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन दोस्त की मौत हो गई। परिवार व स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहराया है। ड्रेन पर ग्रिल नहीं होने के कारण तीन दोस्तों की जान चली गई।

घटना रात लगभग 11 से 12 के बीच की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद ईस्ट इंडिया कॉलोनी निवासी लाखन सिंह ने बताया कि ड्रेन के अंदर दलदल बनी हुई है। ड्रेन की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। अंधेरा होने के कारण गाड़ी ड्रेन में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कई बार इसको लेकर शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


लाखन सिंह ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, वे मौजूद थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी युवकों को बाहर निकाला। मौके पर ही लोगों ने डायल 112 पर फोन कर दिया था। लगभग 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद रोहताश ने बताया कि यह प्रशासन की लापरवाही है। कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। प्रशासन को ड्रेन की सफाई करवाकर दोनों तरफ दीवार बनवा देनी चाहिए ताकि किसी का परिवार उजड़ने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed