{"_id":"65edf3900652b45dae0f221d","slug":"car-falls-into-twenty-feet-deep-pit-due-to-collision-with-trolley-woman-dies-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21820-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्राले की टक्कर से बीस फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्राले की टक्कर से बीस फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, महिला की मौत
विज्ञापन
पत्नी के साथ घर लौट रहा था कारोबारी, देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली-सूरजकुंड रोड पर शनिवार देर रात ट्राले की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार दीवार से टकराकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ग्रीनफील्ड काॅलोनी निवासी गगनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खुद का कारोबार है। वह शनिवार को पत्नी के साथ गुरुग्राम में अपने एक जानकार से मिलने गए थे। वापस आते समय पाली रोड से एमवीएन की तरफ मुड़ते समय एक ट्राला चालक उनसे आगे निकलने के चक्कर में तेज गति से आया और गाड़ी में टक्कर मार दी। तेज धक्के के साथ उनकी गाड़ी सड़क किनारे बनी दीवार से टकराकर गहरे गड्डे में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्राला सहित मौके से फरार हो गया। अन्य वाहन चालकों ने उन्हें व उनकी पत्नी को गड्ढे से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादा चोट के कारण पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।