{"_id":"6920ac2d010693b7dc0cdb90","slug":"car-catches-fire-after-hitting-a-roundabout-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56268-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गोलचक्कर से टकरा कर पलटी कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गोलचक्कर से टकरा कर पलटी कार में लगी आग
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-77 नागर चौक के पास देर रात एक कार गोलचक्कर से टकराकर पलट गई। इससे उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंदीला चौक से किआ सेल्टोस कार आ रही थी। कार में आग लगने के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने पत्थरों से गाड़ी का शीशा तोड़कर चालक को तुरंत बाहर निकाला। उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। चालक को चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।