फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Capacity of disaster management personnel tested through security circle

Faridabad News: सुरक्षा चक्र से जांची गई आपदा प्रबंधन कर्मियों की क्षमता

Sat, 02 Aug 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Capacity of disaster management personnel tested through security circle
जिले में पांच चिह्नित जगहों पर किया गया मॉकड्रिल का आयोजन, कई विभागों ने लिया भाग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को सुरक्षा चक्र नाम से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से मॉकड्रिल की। जिले में पांच चिह्नित जगहों पर मॉकड्रिल कर आपदा के समय आपदा प्रबंधन कर्मियों की क्षमता व तत्परता की जांच की गई। वहीं कर्मचारियों को भी आपदा से निपटने के लिए बरतने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

सीईओ जिला परिषद शिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संभावित आपदा स्थितियों से निपटने की तत्परता जांचने हेतु जिले के चिह्नित पांच प्रमुख सार्वजनिक स्थलों सेक्टर-12 लघु सचिवालय, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, नजदीक बड़खल तहसील, राजा नाहर सिंह महल बल्लभगढ़, बीके नागरिक अस्पताल फरीदाबाद, और अडानी गैस सेक्टर-88 में ‘सुरक्षा चक्र’ नामक एक दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया है।
विज्ञापन


इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, रेडक्रॉस की क्विक रिस्पांस टीमों ने भाग लिया। एनडीआरएफ की बटालियन टीम के सदस्यों द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास में लाखों लोगों की आवाजाही वाले ऐसे स्थानों को चुना गया, जहां आगजनी, शॉर्ट सर्किट, भगदड़, आपसी झगड़े अथवा अन्य अप्रिय घटनाएं घटित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि आपदा की स्थिति में सभी विभाग समय पर, समन्वित रूप से कार्य करें तथा अपनी तैयारियों की वस्तुनिष्ठ समीक्षा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इस मॉकड्रिल के माध्यम से सभी प्रतिभागी विभागों ने अपनी प्रक्रियाओं और रेस्पॉन्स टाइम की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है तो उससे प्रभावी रूप से निपटा जा सके।


आग लगने की स्थिति से निपटने का प्रयास

पूर्वाभ्यास के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए अग्निशमन कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने खोज और बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) कार्य में भाग लिया। एनडीआरएफ के जवानों ने आपदा प्रबंधन में प्रयुक्त होने वाले आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन किया और उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, बीके नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने ट्राएज पद्धति के तहत एक साथ बड़ी संख्या में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया।


एक दिवसीय मॉक ड्रिल में एसडीएम अमित कुमार, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed