{"_id":"650d90e17fa98c1a7801a744","slug":"canter-looted-as-soon-as-it-came-out-of-jail-two-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13877-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेल से बाहर आते ही लूट लिया कैंटर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेल से बाहर आते ही लूट लिया कैंटर, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
भुपानी इलाके के चालक को बना लिया था बंदी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भुपानी थाना इलाके के गांव जसाना से गत्ते से भरा कैंटर लूटने के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती व अन्य धाराओं में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
20 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गांव जसाना स्थित एमडीएच मसाले की फैक्टरी से एक कैंटर को कुछ युवक चालक सहित लूटकर ले गए। क्राइम ब्रांच सेक्टर तीस प्रभारी सेठी मलिक की टीम आरोपियों को पीछा करते हुए पलवल की तरफ निकल गई। जांच में सामने आया आरोपी सेंट्रो कार में सवार होकर आए थे। बृहस्पतिवार शाम टीम ने नूंह के रोजका मेव स्थित गांव किरंज निवासी कमाल खान व पलवल के कैंप इलाका निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया वारदात में आरोपी राहुल का चचेरा भाई हेमंत व एक अन्य आरोपी शामिल है। चारों आरोपी गांव सिलानी पलवल के पास पुलिस को देखकर कैंटर व चालक को छोड़कर फरार हो गए थे। आरोपी कमाल पर लूट, डकैती, वाहन, चोरी आदि के 20 से ज्यादा केस पहले से दर्ज हैं। आठ सितंबर को ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। कमाल की मुलाकात आरोपी राहुल से किशनगढ़ जेल में हुई थी। राहुल वहां धोखाधड़ी के केस में बंद था। पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर ही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।