फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Campaign to plant 40,000 saplings launched in the district.

Faridabad News: जिले में 40 हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू

Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Campaign to plant 40,000 saplings launched in the district.
बल्लभगढ़ आईएमटी में वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम मे
आईएमटी से हुई वन महोत्सव की शुरुआत, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

मंत्री बोले- पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत आईएमटी, बल्लभगढ़ से हुई। जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। जिले में इस अभियान के तहत कुल 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे।



कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण संरक्षण पहले से अधिक जरूरी हो गया है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
विज्ञापन




तीन स्थानों पर लगाए जाएंगे 40 हजार पौधे



वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत आईएमटी क्षेत्र में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-46 में 10 हजार और गुरुग्राम नहर के किनारे 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनभागीदारी पर दिया जोर



बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी निभानी होगी। एनआईटी के विधायक सतीश फागना ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम की चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान पौधरोपण है।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित



वन महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कक्षा नौ से 12वीं तक की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वंशु प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और इशिता हरसाना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा छह से आठवीं तक की चित्रकला प्रतियोगिता में इशिका ने पहला, एंजेल ने दूसरा और अवनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया, जिला वन अधिकारी झलकार उइके, जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed