फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Campaign launched to eliminate garbage-prone hotspots in Budhaina.

Faridabad News: बुढ़ैना से कचरा संवेदनशील स्थलों को खत्म करने का अभियान शुरू

Sat, 03 Oct 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to eliminate garbage-prone hotspots in Budhaina.
बुढ़ैना से कचरा संवेदनशील स्थलों को खत्म करने का अभियान शुरू-कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन

11 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बार-बार कचरा जमा होने वाले स्थानों को खत्म करने के लिए नगर निगम ने गांधी जयंती पर विशेष अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार को बुढ़ैना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और वॉटर बूस्टर के पास अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। उन्होंने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान 11 अक्तूबर तक चलेगा।

अभियान के तहत शहर में उन सभी स्थानों को चिन्हित कर सफाई की जाएगी, जहां बार-बार कचरा जमा होता है। मंत्री ने कहा कि केवल कचरा उठाना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। सफाई के बाद इन स्थानों की नियमित निगरानी करनी होगी और दोबारा कचरा न जमा हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे, खाली प्लॉट और नालों के आसपास कचरे के ढेर से शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ गंदगी और बदबू की समस्या पैदा होती है। कचरे वाले चिन्हित स्थानों को हरघर कचरा संग्रहण व्यवस्था से जोड़ने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

---
सफाई के बाद बदलेगी तस्वीर:
कचरा हटाने के बाद संवेदनशील स्थलों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। जरूरत के अनुसार यहां पौधरोपण, दीवारों पर चित्रकारी और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि जहां पहले कचरे के ढेर नजर आते थे, वहां स्वच्छ और सुंदर वातावरण दिखाई दे। मंत्री ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ फरीदाबाद के सिपाही बताते हुए उनके योगदान की सराहना की और नागरिकों से उनका सहयोग करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि घरों का कचरा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थानों पर न डालें और निर्धारित कूड़ा संग्रहण वाहन को ही दें। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए आरडब्ल्यूए से सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 11 अक्तूबर को अभियान समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता की जिम्मेदारी जारी रहनी चाहिए। कार्यक्रम में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, निगमायुक्त यशेंद्र सिंह, पार्षद सचिन शर्मा, अजीत नंबदार, मुकेश अग्रवाल, ज्योति सिलार, कुलदीप साहनी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed