{"_id":"64c54f81fe1d93678a08a6d4","slug":"cameras-will-be-installed-in-womens-college-from-rs-27-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10313-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला कॉलेज में लगाए जाएंगे 27 लाख रुपये से कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला कॉलेज में लगाए जाएंगे 27 लाख रुपये से कैमरे
Sat, 29 Jul 2023 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
लोक निमार्ण विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया हुई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दो मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया। काॅलेज भवन को 27 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला बनाया गया है, जिसमें हर मंजिल पर आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला बनाई गई है। इस महाविद्यालय में अभी करीब 600 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोक निमार्ण विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। यह कैमरे कॉलेज के क्लास रूम से लेकर प्रयोगशाला, मुख्य गेट, पार्किंग, हॉल आदि जगहों पर लगाए जाएंगे। प्राचार्य रितिका गुप्ता ने बताया कि कैमरे लगने से छात्राओं की सुरक्षा होगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा सकेगी।