फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Called the young man over phone and beat him to death

Faridabad News: फोन कर युवक को बुलाया और डंडों से पीटकर कर दी हत्या, दोस्त घायल

Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Called the young man over phone and beat him to death
- घर से कुछ दूरी पर एक प्लॉट में घायल अवस्था में मिले थे दोनों युवक
विज्ञापन

- बहन की सहेली की शादी में शामिल होकर घर आया था युवक, तीन पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाका स्थित सरूरपुर दुर्गा कॉलोनी में शादी समारोह से लौट कर आए युवक को कुछ युवकों ने फोन कर घर से बाहर बुला लिया। इसके बाद युवक व उसके दोस्त पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरे साथी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरूरपुर दुर्गा कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा (22) बुधवार रात अपने दोस्ताें के साथ बहन की सहेली की शादी में शामिल होने सेक्टर-55 गया था। रात करीब नौ बजे शादी से लौट आया था। करीब 11 बजे राजेश के मोबाइल पर किसी की फोन आया, जिसे सुनकर वह घर से बाहर चला गया। काफी देर तक राजेश के न लौटने पर परिजनों ने उसके नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन बंद होने के कारण बात नहीं हो पाई। अगले दिन सुबह राजेश घर के पास एक प्लॉट में बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर और सिर पर चोट के निशान थे। उसके पास ही उसका दोस्त प्रदीप भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। दोनों के परिजन ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार देर रात राजेश ने दम तोड़ दिया। प्रदीप का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर राजन, नहीम व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed