{"_id":"653aa6505f9ac5dbe10d60fb","slug":"cabinet-ministers-facebook-id-hacked-and-obscene-video-posted-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16005-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैबिनेट मंत्री की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैबिनेट मंत्री की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील वीडियो पोस्ट की
विज्ञापन
- मंत्री ने डीजीपी हरियाणा, पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद सहित साइबर थाने को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की फेसबुक आईडी हैक करके अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी गई। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री द्वारा डीजीपी हरियाणा, पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद सहित साइबर थाना को शिकायत दी है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को अज्ञात लोगों द्वारा हैक कर लिया गया। हैक करने के बाद आईडी के स्टेटस पर कुछ सेकंड की एनिमेटेड अश्लील वीडियो को अपलोड किया गया। इस पर वीडियो के अन्य पेज को देखने के लिए नीचे निशान को बनाया हुआ है। उस निशान को ऊपर करने पर अश्लील वीडियो को देखने की एक वेबसाइट खुल जाती है।
मंत्री ने अपने फेसबुक फॉलोअर्स से कहा है कि वह फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई किसी भी मैसेज को लाइक, कमेंट एवं शेयर न करें। फेसबुक अकाउंट हैक होने की शिकायत डीजीपी हरियाणा, पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद सहित साइबर थाना को दे दी है। साइबर क्राइम सेल मामले की पड़ताल कर रही है। मंत्री का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई शुरू हो गई है। जल्द ही फेसबुक पेज को फिर से नियंत्रण में ले लिया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा साइबर क्राइम सेल की टीम को फेसबुक हैक होने की ईमेल भेजकर मामले की जानकारी दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हैकिंग के पीछे कौन लोग शामिल हैं।