फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cabinet minister raid against overloaded vehicle

परिवहन मंत्री ने रात में मारा छापा, पकड़े 40 ओवरलोड वाहन

Sat, 15 Feb 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister raid against overloaded vehicle
परिवहन मंत्री ने रात में मारा छापा, पकड़े 40 ओवरलोड वाहन
विज्ञापन

बल्लभगढ़। प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार रात अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। अभियान रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान कार्रवाई करते हुए 40 डंपर जब्त किए, जिन पर 25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। यह अभियान फरीदाबाद से शुरू होकर सोहना, तावडू, गुरुग्राम और नूंह में भी चला। मंत्री और अधिकारियों का दस्ता पाली गांव से शुरू होकर धौज, सिरोही निमोठ होते हुए सोहना पहुंचा। इस दौरान रास्ते में करीब एक दर्जन डंपरों की जांच की गई और ओवरलोडिंग के कारण उन्हें जब्त कर लिया गया। यहां से मंत्री मूलचंद शर्मा तावड़ू से मानेसर चौक राष्ट्रीय राजमार्ग आठ होते हुए घाटा गांव पहुंचे। इन रास्तों पर करीब 25 डंपरों पर कार्रवाई की गई। पुलिस से बचने के लिए कुछ डंपर चालकों ने वाहन की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा रखी थी। छापे की खबर मिलते ही सोहना रोड पर डंपर चालक अवैध रूप से भरे पत्थरों को सड़क किनारे डालकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने खनन माफिया को रास्ते में पुलिस की मौजूदगी बताने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन कारें भी बरामद की गईं। इसके साथ ही शनिवार सुबह अंबाला जाते समय केजीपी पर दौड़ रहे दो डंपरों को थाना छांयसा व तीन डंपरों को सोनीपत थाने में बंद कराया। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोड वाहन मिलने पर उसका जिम्मेदार संबंधित थाना प्रभारी होगा। इस दौरान खनन विभाग, आरटीओ विभाग और तीनों जिलों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। माइनिंग स्पेशल स्टाफ से इंस्पेक्टर आनंद सांगवान, गुरुग्राम माइनिंग अधिकारी बीडी यादव, फरीदाबाद, मेवात व गुरुग्राम आरटीओ स्टाफ के अलावा मानेसर के डीसीपी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed