फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   By stealing mobile of contractor employee withdrew 90 thousand from his account in faridabad

विकास ने तोड़ा विश्वास: ठेकेदार का मोबाइल चोरी कर खाते से 90 हजार निकाले, फोन पे से अपने खाते में किए ट्रांसफर

Sat, 31 Dec 2022 07:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 07:03 PM IST
सार

आरोपी विकास ठेकेदार संदीप को लेबर उपलब्ध करवाता था। संदीप का सारा लेन-देन विकास ही देखता था। उसके फोन से किसी को पैसे ट्रांसफर करने का काम भी आरोपी ही करता था।

विज्ञापन
By stealing mobile of contractor employee withdrew 90 thousand from his account in faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

क्राइम ब्रांच 65 टीम ने चोरी व धोखाधड़ी के केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई बृह्मप्रकाश ने बताया आरोपी का नाम विकास है। वह यूपी के औरैया जिले का रहने वाला है। 

विज्ञापन

20 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ तिगांव थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने मालिक संदीप का मोबाइल चोरी कर 90 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पूछताछ में सामने आया आरोपी बाहरवीं तक पढ़ा है। पीड़ित ठेकेदार संदीप भवन निर्माण के ठेके लेता है और कम पढ़ा लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी विकास ठेकेदार संदीप को लेबर उपलब्ध करवाता था। संदीप का सारा लेन-देन विकास ही देखता था। उसके फोन से किसी को पैसे ट्रांसफर करने का काम भी आरोपी ही करता था। 17 दिसंबर को विकास के मन में लालच आ गया और उसने मंझावली मोड पर ठेकेदार की स्विफ्ट गाड़ी से मोबाइल चोरी कर लिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने फोन पे के माध्यम से संदीप के खाते से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर लिए। बात का पता लगने पर ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed