फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   by hostage traula driver loot

चालक को बंधक बना कर बदमाशों ने लूटा लोहे की चादर भरा ट्रॉला

Wed, 11 Dec 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
by hostage traula driver loot
चालक को बंधक बना कर बदमाशों ने लूटा लोहे की चादर भरा ट्रॉला
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के सीकरी के समीप हाईवे के सर्विस रोड पर सोमवार रात कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चालक को बंधक बना कर लोहे की चादर से भरा ट्रॉला लूट लिया। बदमाशों ने चालक को अपनी कार में डालने के बाद उसके साथ मारपीट करके मोबाइल फोन व नकदी भी लूट ली। बाद में बदमाश चालक को तावड़ू के पास फेंककर फरार हो गए।
पीड़ित चालक मोलन ने तुगलकाबाद में रहने वाले ट्राला मालिक महेश प्रसाद गुप्ता को दी। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। हरकत में आई पुलिस ने छानबीन शुरु की। ट्रॉला मालिक ने पुलिस को बताया कि ट्राला में जीपीएस सिस्टम लगा हैं। इसके बाद पुलिस ने ट्राला को बादली के पास से लावारिस हालत में बरामद कर लिया। हालांकि उसमें लदा लाखों रुपये मूल्य की लोहे की चादर गायब हैं।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने बताया कि तुगलकाबाद दिल्ली के एक ट्रांसपोर्टर का ट्रॉला लेकर चालक मोलन कानपुर से दिल्ली की तरफ आ रहा था। 9 दिसंबर की रात सीकरी के पास पहुंचते ही हाईवे पर सफेद कार सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसके ट्रॉला के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। इसके बाद बदमाशों ने चालक मोलन को अपनी कार में खींच लिया। बदमाशों के अन्य साथी ट्रक लेकर फरार हो गए। बदमाश पूरी रात चालक को केएमपी के पास लेकर घूमते रहे। मंगलवार सुबह तावडू के समीप फेंक कर फरार हो गए। राहगीर की मदद से चालक ने पुलिस व मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची तावडू पुलिस ने मामले को बल्लभगढ़ भेज दिया। बल्लभगढ़ पुलिस से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जीपीएस लगे ट्रॉला को बादली के पास से लावारिश हालत में बरामद कर लिया। हालांकि इसमें लदे लाखों रुपये का सामान गायब मिला। जांच अधिकारी एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि ट्राला मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है। माल बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed