फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman murdered for stopping him from playing loud music in car

Faridabad News: कार में तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर व्यापारी की हत्या

Sat, 20 Apr 2024 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Businessman murdered for stopping him from playing loud music in car
पहले से रंजिश रखते थे आरोपी, हमले में दो और घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी 60 फिट रोड पर शुक्रवार रात कार में तेज आवाज में गाना बजा रहे युवकों ने एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। व्यापारी युवक का कसूर केवल इतना था कि उसने कार सवार युवकों को गाने की आवाज कम करने के लिए कहा था। सारन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौके से कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जवाहर कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश (32) 60 फुट रोड पर बेकरी और किराने की दुकान चलाते थे। उनके भाई नीरज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह भाई सत्यप्रकाश और पलवल के चांदहट निवासी हरकेश के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव सारन निवासी गौरव अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर उनकी दुकान के सामने आ गया। तीनों शराब के नशे में धुत थे। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि गौरव ने दुकान के सामने कार खड़ी कर तेज आवाज में गाना बजाना शुरू कर दिया। नीरज व उसके भाई सत्यप्रकाश ने गौरव से गाने की आवाज धीमी करने को कहा। इतना कहते ही आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने फोन कर अपने कुछ और दोस्तों को मौके पर बुला लिया। करीब पांच-छह युवक बाइक पर सवार होकर हाथ में लाठी-डंडे, बेस बॉल का बल्ला, सरिया आदि लेकर उनकी दुकान के सामने आ गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने आते ही दोनों भाइयों व उनके दोस्त को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने सत्यप्रकाश के सिर पर बेसबॉल के बल्ले व लोहे के सरिये से कई बार वार किए। झगड़ा बढ़ता देख आसपास के घरों से लोग दुकान की तरफ आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों घायलों को बीके अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। नीरज और हरकेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार में कार चलाने को लेकर पहले भी हुई थी बहस
सत्यप्रकाश के परिजन का कहना है आरोपी झगड़ालू प्रवृति के हैं। वह अक्सर कॉलोनी के लोगों से झगड़ा करते रहते हैं। करीब डेढ़ माह पहले गली में तेज रफ्तार में कार चलाने के कारण उनकी सत्यप्रकाश से बहस भी हुई थी। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे। आरोपी झगड़ा करने के बहाने तलाशते रहते थे। शुक्रवार को मौका देख आरोपियों ने सत्यप्रकाश की हत्या कर दी।

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रंजिश की बात को भी ध्यान में रखा गया है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संग्राम दहिया- थाना सारन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed