फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman lost Rs 77 thousand while trying to get insurance money

Faridabad News: बीमा का पैसा लेने के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 77 हजार

Thu, 23 Nov 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Businessman lost Rs 77 thousand while trying to get insurance money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। बीमा के 32 लाख रुपये पाने के चक्कर में सेक्टर-4 के एक व्यापारी ने 77 हजार रुपये गवां दिए। साइबर ठगों ने फाइल चार्ज और रूपांतरण शुल्क के नाम पर उनसे ठगी की। जीएसटी का पैसा जमा करने पर पीड़ित को शक हुआ, तो उसने खाता नंबर की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर 4 आर निवासी गौरव गर्ग ने बताया कि वह व्यापारी है। 18 अक्तूबर को उनके फोन पर कॉल आई कि कि वह भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण हैदराबाद से राहुल सैनी बोल रहे हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद गर्ग की बीमा पॉलिसी समाप्त हो गई है। उसके पैसे 32 लाख 80 हजार 710 खाते में भेजने हैं जिसके लिए उसको एक प्रतिशत 32807 फाइल चार्ज के नाम देने होंगे, जिसमें से 275 रुपये काटने के बाद बाकी पैसे वापस खाते में भेज दिए जाएंगे, जिस पर कर्मचारी राहुल सैनी से आईडी प्रूफ मांगा, तो उसने व्हाट्सअप के जरिये आईडी कार्ड और आधार कार्ड भेज दिया। उन्होंने साइबर ठग के बताए खाते में भुगतान कर दिया। कुछ समय बाद आरोपी का दोबारा से फोन आया और बोला कि रूपांतरण शुल्क के नाम पर 1.36 प्रतिशत यानी 44617 रुपये का भुगतान करना होगा जिसमें से 290 उनके खाते से कट जाएंगे व अन्य पैसे वापस आ जाएंगे। उन्होंने वह पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद आरोपी ने कहा कि वह पेमेंट भेज रहे हैं, लेकिन जीएसटी का भुगतान करना होगा, जिसके लिए आरोपी ने उनको दूसरा खाता नंबर दिया। उस खाते नंबर की जांच की, तो जानकारी सही नहीं पाई गई। जिस पर उन्होंने आरोपी को फोन करके बताया तो आरोपी ने फोन काट दिया। उसके बाद से आरोपी का फोन लगातार बंद आ रहा है। साइबर ठग ने उनके बीमा की राशि का भुगतान करने पर 77 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed