फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman held hostage and beaten by wife and son

Faridabad News: कारोबारी को पत्नी और बेटे ने बंधक बनाकर पीटा

Wed, 31 Dec 2025 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Businessman held hostage and beaten by wife and son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव भतौला में एक कारोबारी को उसकी पत्नी और बेटे द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट का कारण प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना खेड़ीपुल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
गांव भतौला निवासी 52 वर्षीय कारोबारी ने बताया कि उसने करीब 33 कमरे किराये पर दे रखे हैं। उनके दो बेटे हैं। कारोबारी का आरोप है कि उनकी पत्नी कमलेश से प्रॉपर्टी को लेकर करीब 11 साल से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा है। उनका आरोप है कि बड़ा बेटा कपिल और उसकी मां कमलेश साथ रहते हैं जबकि छोटा बेटा अनिल उनके साथ रहता है।
विज्ञापन


कारोबारी ने कहा कि 28 दिसंबर की शाम को उनका बेटा कपिल अपनी मां कमलेश को लेकर घर पर आया और मारपीट की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी बेटे ने अपने दोस्त को बुलाया और कारोबारी को गाड़ी में जबरन डाल कर अपने घर ले गया। जहां कारोबारी को कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनको मुक्त कराया। शिकायत पर पुलिस ने बेटे कपिल, उसकी पत्नी प्रियंका और पत्नी कमलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed