{"_id":"6882887a2afc46da860863c7","slug":"buses-will-run-again-for-haridwar-from-july-28-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47858-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 28 जुलाई से दोबारा हरिद्वार के लिए चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 28 जुलाई से दोबारा हरिद्वार के लिए चलेंगी बसें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर फरीदाबाद से हरिद्वार के लिए चलाई गई रोडवेज बसों को 21 जुलाई को जाम की वजह से बंद कर दिया गया था। बल्लभगढ़ बस स्टैंड से 28 जुलाई से हरिद्वार के लिए दोबारा नियमित बस सेवा शुरू की जाएगी। इस बीच हरिद्वार मार्ग पर चलने वाली तीन बसें हरियाणा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के लिए ड्यूटी पर लगाई गई हैं। फरीदाबाद से हरिद्वार के लिए बस सेवा अस्थायी रूप से बंद है। आगरा नहर रोड और मथुरा रोड पर कावड़ियों के मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया था, जिसे अब पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। पुलिस ने कावड़ यात्रा की समाप्ति के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए बैरिकेड्स हटा लिए हैं। अब यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई है।