{"_id":"681e4e14b5ae0a32c90ce894","slug":"bus-stop-damaged-by-miscreants-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43067-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बस स्टॉप को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बस स्टॉप को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
योजनाओं से संबंधित प्रधानमंत्री के चित्रों को फाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। ग्राम पंचायत पन्हेड़ा खुर्द में हाल ही में ग्रामीणों की सुविधा और गांव की सुंदरता को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाए गए बस स्टॉप को शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। गांव की सरपंच सीमा शर्मा ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि गांव के विकास में भी बाधा उत्पन्न करती हैं।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पन्हेड़ा खुर्द द्वारा गांव की प्रमुख सड़क के किनारे आधुनिक डिजाइन का बस स्टॉप बनाया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और सरकार की अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी वाले पोस्टर और चित्र लगाए गए थे। इन चित्रों को सुंदरता और जागरूकता बढ़ाने के मकसद से लगाया गया था, ताकि गांव के लोग सरकारी योजनाओं से अवगत हो सकें और बस स्टॉप का उपयोग सुरक्षित ढंग से कर सकें। लेकिन रात के समय अज्ञात लोगों ने इन चित्रों को तोड़ दिया और कई जगहों पर पोस्टरों को फाड़ दिया। जिससे न केवल गांव की छवि धूमिल हुई, बल्कि पंचायत की मेहनत पर भी पानी फिर गया।
गांव की सरपंच सीमा शर्मा ने बताया कि यह बस स्टॉप गांव की छवि सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम था। उन्होंने कहा कि हमने गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए यह सुंदर बस स्टॉप तैयार कराया था। ताकि लोग इसका इस्तेमाल कर सकें और गांव की सुंदरता में भी इजाफा हो। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इसे जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। बहुत जल्द हम इसे फिर से ठीक कराएंगे और इससे भी सुंदर रूप में तैयार करेंगे।