{"_id":"6a7cacd53f04672cfc0d63b5","slug":"bus-services-in-haridwar-suspended-during-the-kanwar-yatra-will-resume-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77273-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान बंद की गई हरिद्वार की बस सेवा आज होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांवड़ यात्रा के दौरान बंद की गई हरिद्वार की बस सेवा आज होगी शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थायी रूप से बंद की गई हरिद्वार और देहरादून की बस सेवा को बृहस्पतिवार को दोबारा से शुरू किया जा रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह करीब 5:30 बजे रवाना होगी।
ड्यटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाली बस को मुजफ्फरनगर में पुलिस द्वारा रोक दिया गया था। इसी तरह देहरादून जाने वाली बस को भी करनाल-पानीपत के रास्ते से लंबा चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ रहा था। लगातार बदलते यातायात प्रतिबंधों और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने अस्थायी रूप से सेवा बंद करने का निर्णय लिया था। अब स्थति सामान्य हो गई है। इसी वजह से दोबारा से बस सेवा को शुरू किया जा रहा है।