फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus service started for Mahakumbh, 35 passengers booked tickets on the first day

Faridabad News: महाकुंभ के लिए बस सेवा शुरू, पहले दिन 35 सवारियों ने कटाया टिकट

Sat, 25 Jan 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bus service started for Mahakumbh, 35 passengers booked tickets on the first day
बल्लभगढ़ डिपो से सुबह 8 बजे रवाना हुई बस, इसी बस से आ सकते हैं वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महाकुंभ के लिए पहली बस शुक्रवार को बल्लभगढ़ डिपो से रवाना हुई। इस बस में 35 सवारियां महाकुंभ के लिए गईं। यह बस सुबह 8 बजे डिपो से रवाना हुई। इस बस के चलने से फरीदाबाद के साथ ही पलवल, होडल के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। इस बस से जाने वाले श्रद्धालु स्नान करने के अगले दिन बाद वापस इसी बस से बल्लभगढ़ आ सकते हैं।


प्रयागराज में महाकुंभ 28 फरवरी तक लगेगा। महाकुंभ में जिले से जाने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए बल्लभगढ़ रोडवेज डिपो से शुक्रवार सुबह 8 बजे पहली बस रवाना की गई। पहले दिन इस बस में करीब 35 सवारियों ने सफर किया। अगले दिन शाम को 6 बजे यह बस वापस फरीदाबाद के लिए रवाना होगी। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश ने बताया कि बस के शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी फायदा हो रहा है। श्रद्धालु सुबह व शाम को स्नान करने के बाद अगले दिन इसी बस से वापस फरीदाबाद आ सकते हैं।
विज्ञापन




पलवल व होडल के श्रद्धालुओं को भी मिलेगा फायदा

बल्लभगढ़ बस डिपो से चलने वाली यह बस सुबह 8 बजे डिपो से हर दिन रवाना होगी। जोकि पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर के रास्ते प्रयागराज को जाएगी। बस के चलने से बल्लभगढ़ के अलावा पलवल व होडल के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। बस का किराया 944 रुपये है। वहीं बुजुर्ग व 5 साल से 12 साल तक के बच्चों का आधा किराया लगेगा। ड्यूटी इंचार्ज भागीरथ शर्मा ने बताया कि बस के लिए यात्री को पहले काउंटर से टिकट लेनी होगी। उसके बाद उनको पक्की सीट मिलेगी, क्योंकि सफर काफी लंबा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों से बातचीत
मैं काफी समय से कुंभ जाने की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार की सुबह आगरा जाने के लिए आई क्योंकि आगरा से कुंभ के लिए बस लेती। जब डिपो में पहुंची तो पता चला कि महाकुंभ के लिए सीधी बस चल रही है। तो उसी बस में प्रयागराज जा रही हूं। आरती देवी, आदर्श नगर


----------------

मुझे सुबह सवेरे अखबार पढ़ने की आदत है। सुबह अखबार में कुंभ के लिए बस शुरू की खबर पढ़ी तो तुरंत कुंभ जाने के लिए तैयार हो गए और एनआईटी से साढ़े 7 बजे तक डिपो में पहुंच गए। आसानी से टिकट मिल गई। राजेश कुमार, एनआईटी 5 नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed