फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus service started for Alwar, passengers will get benefit

Faridabad News: अलवर के लिए बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगा फायदा

Thu, 11 Dec 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bus service started for Alwar, passengers will get benefit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बस डिपो से अलवर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस सोहना से नूंह के रास्ते होते हुए अलवर को जाएगी। इस बस का किराया बल्लभगढ़ से अलवर तक का 175 रुपये तय किया गया है।

बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिनमें से कुछ बसें लंबे रूट पर चलाई जाती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो के पास अतिरिक्त बसें मौजूद हैं। अब एक नए रूट पर बस संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से अलवर के लिए चलाई गई है। सुबह 7:30 बजे यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से सोहना के रास्ते फिरोजपुर झिरका नूंह के रास्ते अलवर को जाएगी। बस दोपहर को 12 बजे वापस बल्लभगढ़ के लिए रवाना होगी। इस बस के शुरू होने से अलवर जाने वाली यात्रियों को फायदा मिलेगा। सोहना और नूंह जाने वाले यात्री भी इस बस में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed