फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bus depot case

कर्मचारियों ने बस अड्डे पर किया आक्रोश प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
bus depot case
फरीदाबाद। तेलंगाना सरकार के 48 हजार रोडवेज कर्मचारियों को बर्खास्त करने के खिलाफ शनिवार को कर्मचारियों ने बस अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें रोडवेज व अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, जिला प्रधान अशोक कुमार, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के उप महासचिव राम आसरे यादव व डिपो प्रधान रविंद्र नागर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, कर्मचारियों ने राज्य परिवहन निगम को परिवहन विभाग बनाने की मांग की थी। इसके लिए वह पांच अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। अब सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इस सदमे में छह कर्मचारियों की हॉर्ट अटैक से मौत भी हो चुकी है। अधिकारियों ने सरकार के इस कदम की घोर निंदा की है। कर्मचारियों ने राज्य परिवहन निगम को परिवहन विभाग बनाने व बर्खास्त कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने की मांग की है। साथ ही मृत कर्मचारियों के परिवार को 20 लाख मुआवजा व नियमित नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

रोड़वेज के करीब पांच सौ कर्मचारी नहीं कर सकेंगे मतदान
हरियाणा रोड़वेज वर्कर यूनियन के उप महासचिव राम आसरे यादव ने बताया कि रोडवेज की करीब 24 बसों व इनके डबल स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। सैकड़ों की संख्या में ड्राइवर, कंडक्टर व तकनीकी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिनके मतदान की कोई भी व्यवस्था नहीं की है। यूनियन इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को भी कर चुक ा है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जानबूझ कर रोड़वेज कर्मचारियों को मतदान से वंचित कर रहा है। हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कर्मचारियों के मतदान को सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed