फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bullies attacked family with sticks in land dispute

Faridabad News: जमीनी विवाद में दबंगों ने परिवार पर किया लाठी-डंडों से हमला

Mon, 26 Aug 2024 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bullies attacked family with sticks in land dispute
100 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित परिवार के पांच लोग घायल, मारपीट की वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित धर्मपाल कॉलोनी में जमीनी विवाद को लेकर रविवार रात दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। घटना में एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर पहुंची सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मपाल कॉलोनी निवासी महेंद्री देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विक्रम देवी, दिनेश आदि के साथ प्लॉट का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। रविवार को दिनेश पक्ष के 20 से अधिक लोग तीन-चार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर उनके घर पहुंचे। इस दौरान सभी आरोपी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने आते ही पूरे परिवार पर हमला कर दिया। वह करीब आधे घंटे तक घर में मौजूद बुजुर्ग, महिला, बच्चों को पीटते रहे। हमले में उनकी करीब 100 वर्षीय महिला सहित करीब पांच लोग घायल हो गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि घायलों को परिवार के सदस्य जब अस्पताल लेकर जा रहे थे तो हमलावरों ने उनका रास्ता रोक दिया। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की। इससे आसपास रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे लोग
लोगों का आरोप है कि उन्होंने मामले की सूचना तुंरत पुलिस को दी। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। आरोपी बेखौफ होकर उनके साथ मारपीट करते रहे। वहीं, परिवार के सभी सदस्य जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। उन्होंने दयालबाग चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल
मारपीट की वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोग डरे सहमे हुए हैं। लोगों ने कहा कि दो दिन पहले एनआईटी पांच में दो कार सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को करीब 25 किलोमीटर तक खदेड़ कर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। दूसरी तरफ यह घटना हुई। इससे बदमाशों में पुलिस को कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है, जिस कारण लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed