{"_id":"6866bf35403807874b040a83","slug":"bulldozer-will-be-used-on-three-houses-in-nehru-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46500-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में तीन मकानों पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में तीन मकानों पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी को खाली करने के लिए लगाए गए नोटिस के बाद लोगों की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में फिलहाल लोगों को प्रशासन की तरफ से कुछ छूट मिल गई है। प्रशासन ने तीन मकान चिन्हित किए हैं, जिनपर कार्रवाई होगी।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि लोगों ने डीसी से इस बारे में बात की थी। डीसी की तरफ से फिलहाल कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया गया है। वहीं तीन मकानों को तोड़ने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की तरफ से इस मामले को लेकर जनहित याचिका दायर कर दी गई है। स्थानीय जन प्रतिनिधि रतिराम कुमार ने बताया कि लोग 60 साल से यहां पर रह रहे हैं, इनके घरों को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। हम इसके लिए हर स्तर पर जाकर अपनी बात रखेंगे। ब्यूरो